फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर की हत्या कर शौचालय के पास फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। सिसवरिया ग्राम पंचायत के मजरे कनौता से लापता बालक की हत्या कर आरोपियों ने शव गांव के शौचालय के पास खेत में फेंककर फरार हो गए। रविवार की सुबह शव खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना मोतीगंज क्षेत्र के कनौता गांव निवासी मोहम्मद फारूख ने बताया कि उसका बेटा सुहेल (12) शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे घर से लापता हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। फारूख ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी और शव को घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित शौचालय के पास खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह सुहेल का शव शौचालय के पास खेत में पड़ा मिला।
गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर उठाया है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविंद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें