फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 12- गोंडा में सोशल मीडिया पर असलहा लहराता शिवम तिवारी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। रौब जमाने के लिए एक युवक ने सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते फोटो पोस्ट की। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक सतानन्द पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पता चला कि एक युवक ने रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते फोटो पोस्ट की है। उसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि नाम शिवम तिवारी निवासी तमहीपुरवा गौनरिया थाना खरगूपुर है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस की पूछताछ में शिवम ने बताया कि रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते पोस्ट की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। ऐसी पोस्ट डालने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें