फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति की लालच में भाईयों ने की थी छोटे भाई की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कुतुबपुर गांव के मजरे गोड़ियनपुरवा के रहने वाले श्यामनाथ उर्फ चिंटू की हत्या उसके सगे भाईयों ने संपत्ति की लालच में गला दबाकर की थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। सगे भाईयों ने हत्या के बाद उसके शव में आग लगा दी थी। इसके बाद कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के मजरा गोड़ियन पुरवा के रहने वाले श्यामनाथ उर्फ चिंटू (36) का शव 21 दिसंबर की रात तकरीबन आठ बजे उसके घर के कमरे में बिस्तर पर जला पाया गया था। चिंटू के कमरे के दरवाजे का बेलन बाहर से बंद था। गांव के कुछ लोगों के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। मामले में श्यामनाथ उर्फ चिंटू के बड़े भाई अमरनाथ ने गांव के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली करनैलगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट में चिंटू की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हत्या के मामले की तफ्तीश के दौरान चिंटू के भाई अमरनाथ से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने अपने भाई गुड्डूूलाल उर्फ यदुनाथ और रामनाथ उर्फ ननकू के कहने पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अमरनाथ ने जिन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनसे दो दिन पर गुड्डूूलाल और रामनाथ झगड़ा हुआ था। दोनों मिलकर गांव के छह लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने के लिए उनके नाम दर्ज कराए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुड्डूू लाल व रामनाथ को संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए। चिंटू की पत्नी व बच्चे नहीं थे। अपने हिस्से की जमीन व घर में बंटवारा करने का दबाव बना रहा था। दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को आग लगाकर दरवाजे का बेलन बाहर से बंद कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें