फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के साथ धक्कामुक्की

विज्ञापन
16द्दस्रड्डश्च8-गंडा के कटरा बाजार में संचालित क्लीनिक का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। बिना पंजीकरण चल रहे मेडिकल सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के साथ धक्का मुक्की व अभद्रता की गई। बुधवार की देरशाम डिप्टी सीएमओ डॉ टीपी जायसवाल कटरा बाजार स्थित डॉ कयूम पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे जहां क्लीनिक संचालक के लड़के ने डिप्टी सीएमओ को धक्का देकर बाहर निकाल दिया तथा अभद्रता की।
विज्ञापन

सीएमओ ने संचालक व उनके लड़के के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया गया कि क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान संचालक के बेटे से क्लीनिक के पंजीकरण का प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन उन्होंने नहीं दिखाया। क्लीनिक में रखी अधिकांश दवाएं प्रतिबंधित व नॉरकोटिक ड्रग मिलीं। जिस पर भड़के संचालक के बेटे ने धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। डिप्टी सीएमओ ने कटरा थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सदानंद पांडेय ने बताया कि डिप्टी सीएमओ के तहरीर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें