फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को दहेज के लिए पीटकर मारडाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर(गोंडा)। दहेज के लिए करनैलगंज चौकी बालपुर क्षेत्र के परसा गोड़री मंगलपुरवा में विवाहिता (26) को परिवार वालों ने पीटकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना तरबगंज तिवारी बाजार निवासी लवकुश तिवारी ने बताया कि अपनी बहन चाँद तिवारी की शादी तीन साल पहले वर्ष 2018 में परसा गोड़री मंगलपुरवा निवासी गोबिंद शरण शुक्ला के पुत्र हरीश कुमार शुक्ल उर्फ शुभम के साथ किया था। शुभम के परिवार वाले उसकी बहन को दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करते थे। उसने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था, लेकिन ये लोग अंगूठी, चेन, कूलर आदि समान की मांग रहे थे। आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर मार डाला है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें