29द्दस्रड्डश्च8-गोंडा में कटरा बाजार के बनगांव में कटा पड़ा आम का पेड़।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के कटरा बाजार के बनगांव झम्मनपुरवा गांव के दर्जनों लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के जरिये कहा है कि रास्ते की भूमि पर लगे आम के पांच पेड़ों में से दो को गांव के एक दबंग ने कटवा डाला। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल व वन दरोगा फोन किया।
वन दरोगा ने मौके पर पहुंच कर पेड़ो को अपने कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम से पेड़ कटवाने वाले के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में शिवाकांत पांडेय, रमाकांत पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, अमित पांडेय व राजेश आदि शामिल रहे। (संवाद)