फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन

Sun, 28 Sep 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के लोहंगपुर में हवन पूजन करते युवा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रविवार को सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों ने हवन-पूजन कर भारत की जीत की कामना करना शुरू कर दी। इस दौरान भारत की विजय हो, पाकिस्तान स्वाहा हो... के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

दुखहरणनाथ मंदिर, खैरा भवानी व काली भवानी मंदिर में लोग पूजा-अर्चना करते दिखाई पड़े। परसपुर क्षेत्र में भी युवाओं ने हवन-पूजन किया। क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने के लिए बड़ी एलईडी की व्यवस्था की। परसपुर के लोेहंगपुर में युवाओं ने हनुमान जी के मंदिर में हवन अनुष्ठान कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। शिखर पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत का प्रतिद्वंद्वी रहा है। भारत फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को हराकर एशिया का चैंपियन बनेगा। अवशेष गुप्ता ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन पाकिस्तान पर भारत की जीत से छाती चौड़ी हो जाती है। हर भारतीय हमेशा पाकिस्तान से जीत की दुआ करता है, फिर चाहे वह क्रिकेट मैच हो या युद्ध हो। अंकुर, क्षितिज ,अनुज, मनीष पाठक, शिवांश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें