फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के बूस्टर डोज पर संकट, निजी अस्पताल नहीं खरीद रहे वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो-3 गोंडा के जिला अस्पताल में कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।-संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका के बावजूद बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने के कार्य में पूरी तरह ढिलाई बरती जा रही है। इसके चलते निजी अस्पताल बूस्टर डोज के लिए न तो वैक्सीन खरीद रहे हैं और न ही टीकाकरण के स्लॉट की बुकिंग हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगने वाली वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने को लेकर पूरी तरह उदासीन दिख रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार 10 अप्रैल से जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जानी थी। यह डोज सरकारी अस्पतालों में न लगकर निजी अस्पतालों में 387 रुपये शुल्क देकर लगवानी थी लेकिन अभी तक किसी भी अस्पताल ने बूस्टर डोज की वैक्सीन खरीदने के लिए स्लॉट नहीं बुक किया। ऐसे में युवाओं को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाना मुश्किल हो रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों को 18 प्लस बूस्टर डोज की वैक्सीन खरीदने के लिए स्लॉट बुक करने को कहा था लेकिन अभी तक एक ने भी स्लॉट बुक नहीं कराया है। इसकी वजह से 18 से 60 आयु वर्ग के सामान्य लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। हालांकि 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए सीएमओ कार्यालय व अन्य स्थानों पर बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। इस आयु वर्ग के लोग कोविड पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर सरकारी केंद्र पर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

नौ माह बाद बूस्टर डोज
18 साल से अधिक आयु वाले उन लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नौ महीने पहले लगवा ली है। निजी अस्पतालों में लगने वाले बूस्टर डोज की कीमत 387 रुपया तय की गई है। निजी अस्पतालों से वैक्सीन की कीमत 225 रुपये के साथ पांच प्रतिशत जीएसटी ली जाएगी वहीं 150 रुपये का अतिरिक्त सर्विस चार्ज देना होगा। जिससे बूस्टर डोज लगवाने की कुल कीमत 387 रुपया आएगी।
पर्चा काउंटर पर एक और संक्रमित मिला
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को पर्चा काउंटर पर किए गए एंटीजन जांच में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने आए 230 मरीजों की कोरोना जांच की गयी। इस दौरान मुजेहना निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। संबधित मरीज को होम आइसोलेशन में रहने को निर्देशित किया गया है। सीएमओ डॉ. आरएस केसरी ने अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क लगाने के साथ ही फिर से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूरी सख्ती के साथ किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें