फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीवानी कचहरी स्थित परिवार न्यायालय में सुलह समझौता के आधार पर सात जोड़ो ने एक साथ रहने के रजामंदी जाहिर की। शनिवार को परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश कुमुद पाल ने सात जोड़ों को सुलह-समझौता के आधार पर चल रहे मामलों को निस्तारित कराकर दंपतियों को एकसाथ रहने के रजामंदी के साथ घर भेजा। सभी जोड़ो ने आपस में यह भी तय किया कि वे आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत हंसी-खुशी के साथ करेंगे। सात जोड़ों में सोमनाथ बनाम आरती, दानिया बनाम नूर आलम, अज्जू बनाम सबीना, साधना बनाम अजय, आरती बनाम रवि सोनी, अन्जम बनाम इमरान तथा नरगिस बनाम अरशद अली के मामले थे।
विज्ञापन

चार जोड़ो में नहीं बनी सहमति
परिवार न्यायालय में सुलह समझौता केंद्र में चार अन्य दंपतियों में आपसी सहमति नहीं बन पाई, जिससे उन्होंने अलग-अलग रहने का फैसला किया। जिसमें सईदा बानो बनाम अजमेर, रेखा गुप्ता बनाम दीपक, ममता बनाम शरद तथा रीतू बनाम राहुल के मामलों में चारों जोड़ों का अलग रहने का निर्णय हुआ। इस मौके पर अपर प्रधान न्यायाधीश अफशां, अपर प्रधान न्यायाधीश शैली राय, समाजसेवी रुचि मोदी, पेशकार अमरजीत भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें