फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी टूर्नामेंट में लाई जाएंगी देश की बेहतरीन टीमें

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय के हॉकी फील्ड पर 13 से 17 जनवरी के बीच प्रस्तावित अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट में देश की बेहतरीन टीमों को लाया जाएगा। टूर्नामेंट को भव्यता प्रदान करने में आर्थिक संकट दूर करने के लिए वित्तीय समिति बनाकर सबका सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें शनिवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में महराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट की तैयारी बैठक में टूर्नामेंट सचिव प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने टूर्नामेंट के सदस्यों और बैठक में मौजूद नगर के प्रबुद्घजनों को वर्तमान सत्र में टूर्नामेंट पर आने वाले संभावित खर्चे पर चर्चा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

 बैठक की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व सचिव आजाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह हाकी टूर्नामेंट केवल महाविद्यालय परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बलरामपुर जनपद के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की बेहतरी के लिए जिले के सभी प्रबुद्घजन को यथासंभव सहयोग करना चाहिए। हॉकी प्रेमी प्रदुम्न सिंह एवं सराईल गांधी ने टूर्नामेंट में देश की सबसे अच्छी टीमों को लाने का सुझाव दिया। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष शाबान अली ने टूर्नामेंट में और बेहतरी के लिए वित्तीय समिति बनाने का सुझाव दिया।

बैठक में आयोजन समिति के सचिव डॉ. आरके पांडेय, डॉ. राजीव रंजन, मुख्य नियंता डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हॉकी प्रेमी घनश्याम दास वर्मा व राहुल शाही के निधन पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


फोटो-04 व 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें