फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : किशोरी के साथ सिपाही व उसके साथी ने किया दुष्कर्म, भेजे गए जेल

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पीएसी में तैनात एक सिपाही व उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी लखेंद्र फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पीएसी में सिपाही के पद तैनात है। किशोरी से उसके प्रेम संबंध थे। आरोप है कि उसने 20 अप्रैल को गांव के बाहर स्थित नलकूप पर किशोरी को बुला लिया। जहां आरोपी सिपाही के साथ उसका साथी अमित भी मौजूद था। सिपाही ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद साथी अमित ने भी दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिन बाद किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई।
जिस पर मां ने थाने में सोमवार देेर रात मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि एसआई प्रमोद कुमार वशिष्ठ की अगुवाई में टीम सिपाही लखेंद्र सिंह को पकड़ने फतेहगढ़ पीएसी भेजी गई। जहां टीम ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वहां से पता चला कि लखेंद्र कन्नौज स्थित निर्वाचन कार्यालय की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। पुलिस उसे वहां से गिरफ्तार कर ले आई। उसके साथी अमित को मुखबिर की सूचना पर पींजरी चौराहे से पकड़ लिया। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें