फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी अकाउंट से शिक्षकों को बदनाम करने की साजिश

Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को बदनाम करने की साजिश की शिकायत पुलिस से की गई है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत नगर क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की छवि धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर इंस्टाग्राम पर विद्यालय के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। उसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं की फोटो अपलोड करके अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यही नहीं, उनके फोटो के साथ अश्लील शब्द, गाली व धमकी भरे पोस्ट करके परेशान कर रहा है। उसके इस कृत्य से शिक्षक-शिक्षिकाएं परेशान हैं, समाज में उनकी छवि धूमिल हो रही है। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया गया है। चौकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें