गोंडा। महंगाई व बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकाली। महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मनकापुर व गौरा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। जिसमें शहर अध्यक्ष रफीक, अरुण कुमार गौतम, मुन्नीलाल गौतम, पंचमराम, हनुमान प्रसाद शामिल रहे।
कांग्रेस पदाधिकारी अनिल पांडेय व सत्येंद्रधर द्विवेदी के नेतृत्व में गौरा विधानसभा क्षेत्र के पूरे पांडेय, मसकनवा, रानीजोत, खांले गांव, भवाजीतपुर में पद यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अनिल कुमार पांडेय, नन्हे भैया बगदर स्टेट, सतेंद्रधर द्विवेदी, वीरेंद्र पटेल, शिवकुमार दुबे, प्रभारी जुबेर खान, विकास चतुर्वेदी, सैफुल हक, इंद्रदेव, डॉ. सद्दाम हुसैन शामिल रहे।