गोंडा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अपील पर 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा निकालेंगे। पद यात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल एवं शहर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी रफीक रैनी करेंगे। यह पदयात्रा कांग्रेस भवन से निकलेगी।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवकुमार दूबे ने बताया कि अगस्त क्रांति भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी जो कांग्रेस भवन से भरत मिलाप चौराहा, एकता चौराहा, पीपल चौराहा होते हुए गुड्डू मल चौराहा, गुरु नानक चौराहा होते हुए लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। यहां माल्यार्पण करके समापन किया जाएगा। ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पूर्व मंत्री एआईसीसी सदस्य विनय कुमार पांडे उर्फ बिन्नू भैया उपस्थित रहेंगे