फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आतंकी हमले में जख्मी गोंडा के श्रद्धालुओं की हालत में सुधार

Wed, 12 Jun 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जम्मू संभाग के रियासी में आतंकी हमले में घायल जिले के लोगों के परिजन बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। राहत की खबर ये है कि सभी घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

छपिया क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता के परिजन मंगलवार शाम करीब चार बजे जम्मू पहुंचे हैं। इसके बाद परिजनों को घायलों की सलामती की फोन पर सूचना दी। वहीं, जिले के प्रशासनिक अफसर भी जम्मू पहुंच गए हैं। सूर्यनाथ गुप्ता ने बताया की चार जून को उनके बड़े बेटे देवी प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी नीलम, भतीजे प्रिंस व भतीजी पलक के साथ वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जम्मू गए थे। साथ में उनकी बेटी बिट्टन, बहनोई राजेश गुप्ता निवासी खिरिया मझगंवा, रिश्तेदार दिनेश गुप्ता निवासी कानपुर और मनकापुर निवासी दीपक कुमार राय भी गए थे। सूर्यनाथ ने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी लोग शिवखोड़ी गए थे। वहां से लौटते समय श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इससे बस खाई में गिर गई थी। सभी लोग घायल हो गए थे।
सूर्यनाथ ने बताया कि उनके मंझले बेटे हनुमान प्रसाद गुप्ता, छोटे बेटे बजरंग लाल, रिश्तेदार राजेंद्र कुमार व अजीत मंगलवार शाम जम्मू पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया की दामाद राजेश गुप्ता को ज्यादा चोटें आई हैं। मगर सभी सकुशल हैं। अपर एसडीएम विश्वामित्र और पुलिस निरीक्षक श्यामलाल यादव सभी घायलों को डिस्चार्ज कराने के बाद गोंडा लाने का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें