फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिलेभर में रही भंडारे की धूम

Wed, 12 Jun 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीसरे बड़े मंगल पर पूरे जिले में भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे रनिंग रूम के सामने रानी बाजार में आयोजित भंडारे में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। यहां दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पवन जायसवाल, शेषनारायण, बच्चा जायसवाल, रमेश गुप्ता छोटू, मनीष रंजन श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्लाम, शराफत, जावेद, रेहान, राजू, आदिल, साजिद, मन्नू, साहिल आदि का विशेष सहयोग रहा। हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से महाराजगंज पुलिस चौकी के समीप भंडारा किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, दीपक शुक्ल, गिरजाशंकर तिवारी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सूरज मिश्र, मोहित मिश्र, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। वजीरगंज के नौबस्ता स्थित ब्रह्मदेव के स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह व तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय शामिल हुए। मोनू मिश्र, सचिन पांडेय, ननके आदि मौजूद रहे। खोड़ारे संवाद के अनुसार थाना खोड़ारे में भंडारे का आयोजन किया गया l प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक, राजेश कुमार ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें