फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत आयुक्त एमपी अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवागत आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल ने शुक्रवार की देर शाम यहां सर्किट हाउस में निवर्तमान आयुक्त एसवीएस रंगाराव से आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत आयुक्त वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत आयुक्त ने शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि टीकाकरण व विधानसभा सामान्य निर्वाचन से संबंधित कार्यों सहित शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता के साथ कराया जायेगा।
निवर्तमान आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने नवागत आयुक्त को देवीपाटन मंडल में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों तथा जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जनपद गोंडा में किए गए विकास कार्यक्रमों व प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि जनपद बहराइच में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है तथा जनपद गोंडा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल में कोरोना के कुल 54 मामले हैं, जिसमें सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आनंद ओझा, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उपनिदेशक पंचायत आरएस चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें