फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मण्डलायुक्त ने 26.22 लाख की लागत से बने उच्चीकृत पुस्तकालय का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के होनहार छात्र-छात्राओं का कैरियर संवारने की पहल के क्रम में बुधवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने राजकीय पुस्तकालय में पहुंचकर 26.22 लाख रुपये की लागत से प्रथम तल पर बने नवीन कक्ष का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जीआईसी कालेज परिसर में स्थापित जिले के प्रतिष्ठित राजकीय पुस्तकालय का उच्चीकरण जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के प्रयासों से कराया गया है। मिनरल फंड की धनराशि 26.22 लाख की लागत से उच्चीकृत पुस्तकालय को सुंदर भवन के साथ-साथ कंप्यूटर व इंटरनेट तथा आवश्यक महत्वपूर्ण पुस्तकों से लैस किया गया है जिसमें 73 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। आयुक्त देवीपाटन मंडल ने फीता काटकर नवीन कक्ष का लोकार्पण किया तथा निरीक्षण कर उच्चीकृत पुस्तकालय को देखा।
इस अवसर पर आयुक्त रंगाराव ने कहा कि राजकीय पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाएं मुकम्मल हो जाने से जिले के छात्र-छात्राओं को इसका बहुत लाभ मिलेगा तथा ऐसे छात्र छात्राएं जो किन्हीं कारण वश अभावग्रस्त हैं, परन्तु उनके अंदर कुछ बनने और पढ़ने की ललक है, उनके लिए यह पुस्तकालय वरदान साबित होगा। आयुक्त ने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के प्रति संजीदगी नि:संदेह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि वे पुस्तकालय के खुलने व बंद होने तथा यथा सम्भव अवकाश के दिनों में भी खुले रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें जिससे छुट्टी के दिनों में भी पढ़ने वाले बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें