फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र में डेलुुवाघाट के समीप सरयू नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। किसान डलुवाघाट के पास मड़हे में रहकर फसल की रखवाली करता था। उसका शव एक दिन पर बाद शनिवार को नदी में उतराता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के नन्दौर गांव के मजरे रेतीमोती पुरवा के रहने वाले ननके ने बताया कि उसके घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेलुवाघाट के पास उसकी खेती की भूमि है। जिसपर उसके पिता परशुराम (55) खेती करते थे। मौजूदा समय में खेत में धान की फसल लगी थी। उसके पिता डेलुवाघाट के पास मड़हे में रहकर फसल की रखवाली करते थे।
बताया कि 18 अक्तूबर को उसके पिता फसल की रखवाली करने गए थे। मगर दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। मगर उनका कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम उसके पिता का शव सरयू नदी में उतराता मिला। थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें