फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने किया बवाल

Mon, 09 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक  में कैश न मिलने से ग्राहकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इलाहाबाद बैंक गैसड़ी में नकदी न मिलने से नाराज खाताधारकों ने जमकर बवाल किया। बौद्घ परिपथ पर चक्का जाम कर खाताधारकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल के समझाने तथा शीघ्र कैश उपलब्ध कराने के आश्वासन पर ग्राहक शांत हुए। 
विज्ञापन


मनीराम, प्रभावती, शिवकुमार, मालती, सुनीता, राजकुमार, राधेश्याम, सुशीला, चंद्रेश, इंद्राणी व मायावती सहित तमाम ग्राहक सोमवार को गैसड़ी स्थित इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने आए थे।

बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा कैश न होने की बात कही गई तो ग्राहक भड़क उठे। गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में बौद्घ परिपथ पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खाताधारक कैश उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल संपूर्णानंद तिवारी ने ग्राहकों को समझाया। शाखा प्रबंधक रंजन सिन्हा ने खाताधारकों को आश्वासन दिया कि बैंक के उच्चाधिकारियों से कैश की मांग की गई है। कैश मिलते ही वितरण किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें