फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रंजिश में युवक का अपहरण कर मारपीट का आरोप, चार पर रिपोर्ट

Fri, 26 Jun 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। रंजिश में एक युवक को एसयूवी में जबरन बैठाकर ले जाने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादीपुर गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर था। आरोप है कि महंगू मनिहार गांव के राम औतार यादव, अजय यादव, अमन यादव और राम नारायण यादव वहां पहुंचे। रंजिश को लेकर चारों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए उसे जबरन एसयूवी में बैठाकर अपने घर ले गए। वहां भी मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। कादीपुर निवासी योगेश को भी बोलेरो में बैठाकर ले गए और उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें