फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन में दूसरे ब्रांड का बिक रहा 930 बोतल पानी बरामद

Fri, 26 Jun 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की टीम ने छापा मारकर दो ट्रेनों की पैंट्री कार से रेल नीर के अलावा अन्य ब्रांड का बेचा जा रहा 930 बोतल पानी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक अनधिकृत वेंडर भी पकड़ा गया। उसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा ने शुक्रवार को ट्रेन संख्या 20103 की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। जांच में रेल नीर की बजाय दूसरे ब्रांड का 680 बोतल पानी बरामद हुआ। ट्रेन संख्या 13020 की जांच के दौरान दूसरे ब्रांड का 250 बोतल पानी जब्त किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेनों से बरामद 930 बोतल पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करा दिया गया है। ट्रेन संख्या 20103 में निरीक्षण के दौरान एक अनधिकृत वेंडर भी पकड़ा गया, जिसे आरपीएफ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें