फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध केशरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 150 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के महराजगंज मोहल्ले में पिछले दिनों कुएं में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई थी। मामले में परिवारीजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाने वाले अवध केशरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में लॉकडाउन उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि महराजगंज मोहल्ले में आठ सितंबर को कुएं में एक बछड़ा गिर गया था। उसे बचाने के लिए कुएं में सीढ़ी लगाकर उतरे पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। मोहल्ले वालों के साथ ही भाजपा व विभिन्न संगठनों के लोगों ने पांचों युवकों की मौत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। इसी को लेकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने को लेकर सोमवार को अवध केशरी सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उन्हें 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी।
मामले में कोविड-19 में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले अवध केशरी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर चौकी प्रभारी पांडेय बाजार कृष्णकुमार सिंह ने कोतवाली नगर में लॉकडाउन उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। मुकदमे में अवध केशरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, किशन, मंटू सिंह, शिव प्रताप सिंह, नील सिंह, राजा अग्रवाल, पंकज पांडेय को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें