फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की अवशेष परीक्षाएं कोविड प्रोटोकाल के तहत मंगलवार को शुरू हो गईं। बता दें कि विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं कोरोना के कारण शासन के आदेश पर स्थगित कर दी गईं थीं।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में किसी भी स्नातक/परास्नातक पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष अथवा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के बिना डिग्री न देने की बात कही गई है। इसी आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।
लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ने मंगलवार को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए परीक्षा संपन्न कराई। सुबह आठ से दस बजे की पाली में एमकॉम और बीए तृतीय वर्ष राजनीति विज्ञान के नामांकित 401 परीक्षार्थियों में से 379 ने परीक्षा दी। 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अपराह्न दो से सायं पांच बजे की पाली में परास्नातक की परीक्षाओं में नामांकित 1019 परीक्षार्थियों में से 938 ने परीक्षा दी। शाम की पाली में 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें