फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टीजीटी परीक्षा में उलझे अभ्यर्थी, कई सवालों ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 05 Jun 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के दूसरे दिन आया कठिन प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले कई अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में कई सवाल निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर के थे, जबकि कुछ प्रश्नों का स्तर टीजीटी के बजाय राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जैसा था। इन सवालों ने अभ्यर्थियों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी अखिलेश ने कहा कि पेपर बहुत कठिन था। कई प्रश्न टीजीटी के निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर लगे और व्याकरण के सवालों का स्तर भी नेट परीक्षा जैसा था। वहीं विपिन कुमार ने बताया कि साहित्य (लिटरेचर) से जिन विषयों की तैयारी की थी, उनमें से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया, जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई।
अभ्यर्थी तरुणा ने कहा कि प्रश्नपत्र उम्मीद से कहीं अधिक कठिन रहा, जबकि अंशु गौलिक ने भी पेपर को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि कई सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझन में डाल दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर निकलने वाले अधिकांश परीक्षार्थियों के बीच यही चर्चा रही कि प्रश्नपत्र का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन था और कई प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं लगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अभ्यर्थियों के चेहरों पर परिणाम को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें