फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैडेटों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर के आश्रम पद्धति विद्यालय में आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताते वि​शेषज्ञ। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। 48वीं वाहिनी एनसीसी की ओर से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मनकापुर में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन रविवार को कैडेटों के बीच ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्साकशी, फायरिंग तथा भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रिल सैन्य अनुशासन का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। प्रत्येक कैडेट को ड्रिल का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करता है। सायंकालीन सत्र में अयोध्या से आई आपदा प्रबंधन टीम ने कैडेटों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
टीम ने भवन में आग लगने, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपात स्थितियों के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन किस प्रकार संचालित किए जाते हैं, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर राजेश द्विवेदी, विपिन शुक्ल, आनंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें