फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में बंद का मिलाजुला असर

Fri, 30 Jun 2017 10:10 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) एक जुलाई को 12 बजे रात से देश में लागू होने जा रहा है। इसको लेकर कई मामलों में व्यापारियों में असंतोष है। शुक्रवार को व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया। शहर में कई जगहों पर दुकानें बंद तो कई जगह खुली रहीं।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बंद को लेकर शहर में बाइक रैली निकालर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से जीएसटी में संशोधन की मांग की है।

वस्तु एवं सेवा कर को लेकर सरकार के बनाये गये टैक्स स्लैब पर सभी व्यापारी एक राय नहीं हैं। कई कारोबारियों ने विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तो कई ने अपनी दुकानें रोज की तरह खुली रखी। जिले में कई व्यापारी संगठनों की ओर से जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को भारत बन्द का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


जिसके तहत जिले में शुक्रवार को मिला जुला असर देखने को मिला। शहर के रानी बाजार, ददुआ बाजार, साहबगंज, चौकबाजार, ठठेरी बाजार, सराफा बाजार आदि की दुकानें कहीं खुली तो कहीं बन्द रहीं।

पहले के ऐलान के मुताबिक शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आदित्यपाल व मंत्री राजेन्द्र सिंह भाटिया की अगुवाई में तमाम व्यापारियों ने शहर से कलेक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल रैली निकाली और वहां पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए वित्तमंत्री क ो संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस दौरान संतोष सोनी, राजेन्द्र सिंह भाटिया, शिवराज, ध्रुवकुमार, किशनपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। एक अन्य संगठन जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि सरकार ने जीएसटी जल्दबाजी में लागू किया है। इसमें अभी तमाम संशोधन की जरूरत है।

इस व्यवस्था से व्यापारियों को कठिनाई होगी। आम लोगों को भी दिक्कत होगी। पदाधिकारियों ने इसे लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए वित्तमंत्री क ो संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी राम सिंह, जितीश सिंघल, मसूद अहमद शमसी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें