गोंडा। उच्च न्यायालय ने आदेश की अवमानना के मामले में बीएसए अमित कुमार सिंह को मंगलवार को स्वयं हाजिर होना है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक प्रबल कुमार सिंह समेत 54 शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की थी। इस मामले में आठ अगस्त 2025 को याचिका निस्तारित की गई थी। इसके बाद भी अनुपालन न होने पर सोमवार को अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने तीन फरवरी को बीएसए अमित कुमार सिंह को स्वयं कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। (संवाद)
डालिम मामले में सुनवाई 16 को
गोंडा। चोरी के आरोप में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक डालिम के मामले में सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। सीजेएम अमित सिंह की कोर्ट में इस मामले में गवाही चल रही है। वर्ष 2024 में नगर कोतवाली पुलिस ने बांग्लादेशी डालिम को पकड़ा था। (संवाद)