फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर पर फेंका बम, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के रानीजोत न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले एक सभासद के घर पर रविवार की देर रात कुछ लोगों ने बम से हमला कर दिया। हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। हमलावरों ने सभासद प्रतिनिधि समेत परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। मामले में सभासद प्रतिनिधि ने कोतवाली नगर में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीजोत इंदिरा नगर न्यू कॉलोनी के रहने वाले घनश्याम जायसवाल कन्नू ने बताया कि उनकी भाभी उर्मिला जायसवाल मौजूदा समय में शहर के महारानीगंज वार्ड की सभासद हैं। घनश्याम के मुताबिक चड़निया के रहने वाले राजन मिश्र से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। घनश्याम का आरोप है कि इसी को लेकर रविवार की देर रात साढ़े दस बजे राजन मिश्र अपने साथी बूढ़ादेवर गांव के रहने वाले दिलीप गुप्ता, अर्जुन शुक्ला व विश्वनाथ कश्यप उर्फ लल्ला के साथ उसके घर पर आ धमके।
घनश्याम के मुताबिक वह खाना खाने के बाद अपने घर में टेलीविजन देख रहा था। तभी सभी ने उसके घर पर बम फेंक दिया। बम फटने की आवाज सुनकर घर के बाहर निकला तो असलहे से उसपर फायरिंग की गई। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा। बम फटने व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। मामले में घनश्याम जायसवाल ने कोतवाली नगर में राजन मिश्र, दिलीप गुप्ता, अर्जुन शुक्ला व विश्वनाथ कश्यम उर्फ लल्ला के खिलाफ जानलेवा हमले व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें