फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पानी से भरे गड्ढे में मिला आतंक के आरोपी सद्दाम के बेटे का शव

Wed, 08 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर गांव में सोमवार से लापता नौ वर्षीय अल्फाज का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में मिला। अल्फाज, 2023 से आतंकी संगठनों से संपर्क के आरोप में जेल में बंद सद्दाम हुसैन का बेटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अल्फाज सोमवार को घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह गांव के बाहर प्रशासक कल्लन के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

मां रुबीना ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद पूरी रात उसकी तलाश की गई। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अल्फाज के परिवार में एक भाई अफजल और एक बहन भी हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बालक की मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें