फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला लापता युवक का शव

Tue, 30 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। तीन दिन से लापता जानकीनगर निवासी मनीष गुप्ता (38) का शव मंगलवार सुबह सीहागांव चौराहे के समीप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राम स्वरूप ने बताया कि मनीष पंजाब के लुधियाना में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 26 जून को वह लुधियाना से घर आए थे। 27 जून की सुबह वह अपनी मां से बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे, तभी से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। तीन दिन से हो रही बारिश से गड्ढे में पानी भरने पर लोगों ने शव उतराता देखा। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान की। अतिरिक्त निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

...तो जाने न देती
मनीष की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मां रानू देवी बिलखते हुए कह रही थीं... मालूम होता बेटा लौटकर नहीं आएगा तो जाने न देती। मृतक के परिवार में मां, बड़े भाई महेश, पत्नी सुमन, बेटी माधुरी व बेटा रुद्र हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें