फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिसुही नदी में मिला लापता मजदूर का शव

Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। केशवनगर पश्चिमी राजा फार्म नोन्हा करार के पास बिसुही नदी में एक युवक का शव उतराता मिला है। मृतक की पहचान निपनियां निवासी राम अवतार (26) के रूप में हुई है। वह बीते 20 अक्तूबर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।
विज्ञापन

राम अवतार 20 अक्तूबर को उल्लहवा निवासी परवेज के घर पानी की टंकी की सफाई करने गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। इससे चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब राम अवतार का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव के एक व्यक्ति ने बिसुही नदी में शव उतराता देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें