गोंडा। विद्युत भंडार खंड के अधिशासी अभियंता पीसी राम को हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने इसकी पुष्टि की है। आंधी-बारिश के दौरान बिजली के खंभों और उपकरणों की आपूर्ति को लेकर वह चर्चा में आए थे। पीसी राम के स्थान पर सुशील कुमार को विद्युत भंडार खंड गोंडा का चार्ज सौंपा गया है। वहीं, श्रावस्ती विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राज नारायण का स्थानांतरण विद्युत परीक्षण खंड बदायूं कर दिया गया है। उनके स्थान पर शशि कुमार सिंह को श्रावस्ती विद्युत वितरण खंड का अधिशासी अभियंता बनाया गया है। (संवाद)