फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने ली शपथ

विज्ञापन
ोटो-5 गोंडा के मुजेहना में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाते एसडीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मुजेहना/धानेपुर(गोंडा)। मुजेहना विकासखंड की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कुसुमा देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कुसुमा देवी को शपथ दिलाते अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कराने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद प्रथम बैठक में 2022-2023 की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में 50 करोड़ मनरेगा व पांच करोड़ निधि के बजट का अनुमोदन किया गया। ब्लॉक पर एसी मीटिंग हाल बनाने, क्षेत्र पंचायत से पांच अमृत सरोवर तालाब का जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देकर ब्लॉक प्रमुख बनाने का कार्य किया है।
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सामान्य से कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति तक बना सकती है। मुजेहना ब्लॉक प्रमुख भी ऐसे ही कार्यकर्ता सम्मान का उदाहरण हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, राजेश सिंह, कमलेश पांडेय, राजेशराय चंदानी, राघवेंद्र ओझा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी राम प्रवेश, एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्र, सालिक प्रधान, रवि तिवारी, आत्माराम वर्मा , राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें