फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख का चुनाव तय, आठ जून को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के मुजेहना ब्लॉक प्रमुख का चुनाव तय हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि तय कर दी है। ब्लॉक प्रमुख मुजेहना का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो गया था। एसडीएम सदर वीके सिंह बतौर प्रशासक नियुक्त थे। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख के रिक्त पद पर चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज था। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। छह जून को ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए नामांकन होगा, उसी दिन जांच भी होगी। वहीं सात जून को नाम वापसी के बाद आठ जून को ही मतदान और मतगणना होगी। आठ जून को मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना भी उसी दिन हो जाएगी। चुनाव की प्रक्रिया ब्लॉक पर ही होगी।
विज्ञापन

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख का चुनाव समय से नहीं होता है। इसके पीछे कारण साल 2006 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जुड़ा है। उस समय चुनाव में गड़बड़ी होने के बाद चुनाव रद्द हुआ था। दोबारा चुनाव दो साल बाद हो सका था। इस बार मुजेहना ब्लॉक की सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। इस बार 103 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जिनका चुनाव साल 2020 में ही हो चुका है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में वे मतदान करेंगे। तिथि की घोषणा होने से अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों में उत्साह है।
नौ पंचायतों के भी होने हैं अभी चुनाव
जिले की नौ ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के पद पर चुनाव अभी नहीं हुए हैं। तरबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर व सरावां, नवाबगंज में जलालपुर व बहादुरा, वजीरगंल में सहिबापुर, रामपुर खरहटा, मोहनपुर, बल्लीपुर व परसिया शामिल हैं। इन गांवों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल साल 2023 में पूरा होगा। साल 2005 के पंचायत चुनाव में इन पंचायतों में प्रधान और सदस्यों के निर्वाचन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। पहले निर्वाचन पर रोक लगी और बाद में बहाल हुआ। इसमें तीन साल का समय लग गया। इससे इन पंचायतों में भी चुनाव साल 2023 में होगा।
विज्ञापन

मुजेहना ब्लॉक प्रमुख के पद के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि तय कर दी है। छह जून से आठ जून तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तैयारी शुरू हो गई है। नारायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें