फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत तीन ने किया नामांकन

विज्ञापन
फोटो-19-गोंडा के कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने जाते भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अवधेश कुमार उर् - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधान परिषद सदस्य चुनाव में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी समेत तीन नामांकन दाखिल हुए। सोमवार को सपा प्रत्याशी डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र जमा किए थे। एमएलसी पद के लिए चार प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है। मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने नामांकन किया है। बताया जा रहा है कि कुछ जिलों में हुए विवादों को देखते हुए सपा के जिलाध्यक्ष ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (एमएलसी) गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के लिए नामांकन के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें बीजेपी से पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, आनंद स्वरूप निवासी डिडिसिया कला तरबगंज ने निर्दलीय, बाबूराम निवासी सिहागांव मुजेहना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इसके पहले सोमवार को सपा से जनपद बलरामपुर के डॉ. भानू कुमार त्रिपाठी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह हैं सबसे अमीर
विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन में अब तक हुए नामांकन में भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सबसे अमीर हैं। उनके विरूद्व कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। उनके शपथ पत्र के आधार पर वह चल-अचल संपत्तियों को मिलाकर साढ़े छह करोड़ के मालिक हैं। इसके पहले सपा प्रत्याशी डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी ने दाखिला किया था, वह पांच करोड़ के मालिक हैं। उनके खिलाफ तीन मुकदमे हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार में सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव भी एक करोड़ की संपत्तियों के मालिक हैं और बाबूराम भी 50 लाख के करीब संपत्तियों के मालिक हैं। सपा प्रत्याशी को छोड़कर किसी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें