फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कई तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। कटरा बाजार विधानसभा के भदैंय्या कटहारिया गांव में एक घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। गांव में बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह जनसंपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन

भदैंय्या कटहरिया गांव के लोगों ने पहले विधायक से कई सवाल किए। इसके बाद गांव के लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। यही नहीं सपा के प्रत्याशी बैजनाथ दूबे के जिंदाबाद के भी नारे लगे।
गांव के लोगों की ओर से लगातार नारे लगते रहे। मौके की नजाकत को भांपकर विधायक गांव से वासस लौट पड़े। गांव के लोग पीछे-पीछे चलकर भी नारे लगाते रहे। लेकिन विधायक ने मौके पर चतुराई दिखाई और बिना कुछ बोले ही चले गए। चर्चा है कि गांव के लोगों में नाराजगी दूर करने के लिए ही विधायक गांव गए थे, लेकिन वहां विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें