फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्राॅली पर लदी लकड़ी से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। बाजार से खरीदारी कर लौट रहा बाइक सवार युवक किसलिकपुरवा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी लकड़ी से टकरा कर घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार की ग्राम पंचायत बूधीपुर के मजरे पंडितपुरवा लोनियनडीह निवासी कुसुमा ने बताया कि बेटा प्रवेश चौहान (26) मंगलवार रात नयानगर बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था।
बूधीपुर-नयानगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के बगल से निकल रहा था। उसकी बाइक ट्राॅली पर लदी लकड़ी से टकरा गई थी। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक ही था परिवार का सहारा
प्रवेश कुमार अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। पिता जगतपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक छोटा भाई, छोटी बहन, मां और पत्नी है। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें