फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 01 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका/परसपुर। परसपुर के नंदौर के डल्लू पुरवा निवासी तिलकराम निषाद (25) सोमवार शाम साढ़े सात बजे बाइक से काम से निकले थे। रामपुर बरदहा गांव के पास बाइक पेड़ से टकराने से तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बहुवन मदार माझा निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह चरसड़ी में ब्रम्हचारी चौराहे के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं। सोमवार को साढ़ू तिलकराम दुकान के सामने से बाइक से गुजरे। बाद में पता चला कि शाहपुर चौकी क्षेत्र के रामपुर बरदहा गांव के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यूपी 112 की पुलिस टीम ने तिलकराम को सीएचसी परसपुर भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र के मुताबिक तिलकराम दिल्ली में अपने छोटे भाई मंशाराम के साथ रहकर फैक्टरी में काम करते थे।
घर में पत्नी अनीता हैं। एक सप्ताह पहले ही अनीता को बेटा हुआ है। पति की मौत से अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में युवक के मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें