फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वनरोज से टकराई बाइक, दुकानदार की मौत

Fri, 09 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया के बसंतपुर निहारी निवासी अलखराम वर्मा (55) की बाइक बृहस्पतिवार देर शाम बसंतपुर चौराहे के पास वनरोज से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अलखराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई रामवचन ने बताया कि उनके बड़े भाई अलखराम की बसंतपुर चौराहे के पास सरिया सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। अलखराम तीन भाइयाें में बड़े थे। छोटे भाई रामवचन व चिंतराम हैं। अलखराम के कोई औलाद नहीं है। देहात कोतवाली के निरीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अलखराम हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें