फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2,609 स्कूलों में कल से लगेगा भाषा संगम ग्रीष्मकालीन शिविर

Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में 13 से 19 मई तक भारतीय भाषा संगम ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के 2,609 विद्यालयों में लगने वाले एक सप्ताह के इस शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न भारतीय भाषाओं, लोकगीतों, संस्कृति व संवाद कौशल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन दो घंटे के इस विशेष शिविर में विद्यार्थी आत्म-परिचय देना, सामान्य शब्दावली सीखना, दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले वाक्य बोलना और सरल संवाद करना सीखेंगे। कार्यक्रम को केवल भाषा सीखने तक सीमित न रखकर इसे सांस्कृतिक अनुभव के रूप में तैयार किया गया है, ताकि बच्चे अलग-अलग राज्यों की परंपराओं, गीत-संगीत और संस्कृति को भी समझ सकें। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही उनके संपूर्ण विकास पर जोर दिया जाएगा।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर को लेकर सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। शिविर के माध्यम से बच्चों को नई भाषाओं और सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें सीखने की रुचि और संवाद क्षमता विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें