गोंडा। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के ढेमवा घाट तुलसीपुर माझा क्षेत्र में बिना एस्टीमेट और विभागीय अनुमति के एचटी लाइन शिफ्ट करने के मामले में विभाग ने कार्रवाई की है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति ने जांच रिपोर्ट दी है। इसमें संविदाकर्मी सुग्रीव सिंह, रामबाबू और अशोक को लापरवाही के कारण सेवा से हटा दिया गया है। संविदा एसएसओ रामजी व गजेंद्र पाल को हटाकर दूसरे पावर हाउस भेजा गया है। जेई व एसडीओ पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। जेई अरुण कुमार को नोटिस दिया गया है। एसडीओ पीयूष सिंह को चार्जशीट दी गई है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। (संवाद)