फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या से पहले घर में विवाद कर निकाला था आरोपी दीपक

Tue, 29 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा परेड सरकार निवासी विजय पांडेय उर्फ बब्बन (22) की हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही पूछताछ तेज कर सकती है। चाकू से ताबड़तोड़ 23 वार कर मारे गए विजय के परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले आरोपी दीपक पांडेय अपने घर में विवाद कर निकला था। पुलिस अब इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले आरोपी चाचा दीपक की मां अनिल पांडेय ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले गत 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दीपक घर नहीं आया था। जबकि मृतक दीपक की पत्नी रीता ने पुलिस को बताया कि रात में विवाद के बाद दीपक घर से निकाला था। पुलिस जांच में पत्नी व मां के बयान में विरोधाभास होने की आशंका है। विवेचक का कहना है कि जल्द ही दोनों के बयानों की पुष्टि की जाएगी। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार भी अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने दावा किया था कि विजय पांडेय उर्फ बब्बन पर चाकू से हमला किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से 23 वार निशान मिले थे। मृतक विजय के भाई मनोज का कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। हालांकि घटना की गंभीरता को समझते हुए घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बयानों की पुष्टि की जाएगी। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें