फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर सतर्कता, ड्रोन से निगरानी शुरू

Tue, 29 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए गोंडा-अयोध्या सीमा पर ड्रोन से निगरानी के साथ ही संदिग्धों वाहनों की जांच के साथ डॉग स्क्वायड से भी संदिग्धों की धरपकड़ के लिए नजर रखी जा रही है। मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल ने अयोध्या-गोंडा जिले की सीमा पर निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था को भी परखा। निर्देश दिया कि संदिग्ध वाहनों के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में भवन, प्रतिष्ठानों पर भी विशेष नजर रखी जाए।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सीमावर्ती जिला होने के कारण अयोध्या में सीएम योगी की मौजूदगी में आयोजित भव्य दीपोत्सव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए गोंडा-अयोध्या बार्डर व सीमावर्ती क्षेत्रों व गांवों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। साथ ही लगातार नवाबंगज पुलिस की ओर से गोंडा-अयोध्या बार्डर, कटरा रेलवे स्टेशन, सरयू सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस टीम फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे है। गांवों में भ्रमण के दौरान लोगों से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने और बिना पुलिस सत्यापन किसी को पनाह देने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
पुराने सरयू पुल पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों जिलों की पुलिस सीमावर्ती किनारों की चेकिंग कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम बनाए रखने में मुस्तैदी के साथ जुटी है। विशेष तौर पर सोशल मीडिया मानिटरिंग सेंटर की स्पेशल टीम की ओर से भी लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) पर गहनता से नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट व शेयर करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें