फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में आजमगढ़ व लखनऊ की टीम

Tue, 27 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रतियाोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्लीपुर गांव में स्थित केआरएस कॉलेज परिसर में चल रही 64वीं उत्तर प्रदेश पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल की चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन आजमगढ़ व लखनऊ की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं महिला वर्ग के लीग मैचों में गोंडा व फैजाबाद की टीमों का दबदबा रहा और दोनों टीमों ने अपने मैचों में जीत हासिल की।
विज्ञापन


 नवाबगंज के बल्लीपुर स्थित केआरएस कॉलेज के मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुषों व महिलाओं के कुल 12 मुकाबले कराए गए। पुरुष वर्ग के लीग मुकाबलों में आजमगढ़ ने संभल को, फैजाबाद ने कौशांबी, झांसी ने केआरएस व मिर्जापुर ने झांसी को हराया।

इसके बाद पहला क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ व अंबेडकरनगर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला लखनऊ व झांसी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ ने झांसी को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के मुकाबलों में मेजबान गोंडा की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गोंडा की महिलाओं ने पहले लीग मैच में बाराबंकी को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में दूसरा मैच फैजाबाद व सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को हरा दिया। तीसरे मैच में गोंडा की टीम को सुल्तानपुर की टीम ने वाक ओवर दे दिया। तीसरे लीग मैच में फैजाबाद ने अंबेडकरनगर को हराया। वॉलीबॉल संघ के तकनीकी सलाहकार एसके पचौरी ने बताया कि दोनों सेमीफाइनल मैच बुधवार की सुबह और फाइनल मैच दोपहर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें