एससीपीएम कॉलेज में कबड्डी खेलते छात्र। - संवाद
गोंडा। हारीपुर स्थित एससीपीएम खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का चौथा एवं अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। फाइनल मुकाबलों में आयुर्वेद टीम का दबदबा रहा, जिसने पुरुष व महिला क्रिकेट व पुरुष कबड्डी के तीनों प्रमुख खिताब अपने नाम किए। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. राजश्री सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
महिला क्रिकेट के फाइनल मैच में आयुर्वेद ने नर्सिंग टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। आयुर्वेद ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 71 रन बनाए, जबकि नर्सिंग टीम आठ ओवर में 69 रन ही बना सकी। मानसी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब ख्याति पांडेय को मिला। प्लेयर ऑफ द सीरीज भी मानसी सिंह रहीं।
पुरुष क्रिकेट के फाइनल मैच में आयुर्वेद टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। एलाइड एंड हेल्थकेयर की टीम 11.2 ओवर में 115 रन ही बना सकी। कासिफ खान मैन ऑफ द मैच चुने गए। आतिफ को बेस्ट बैट्समैन व प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। विवेक तिवारी बेस्ट बॉलर चुने गए।
पुरुष कबड्डी के फाइनल मुकाबले में आयुर्वेद ने फार्मेसी टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय, अध्यक्ष अलका पांडेय, डॉ. आयुष पांडेय, अजिताभ दुबे, धीरज कुमार दुबे, डॉ. शिवम पांडेय, डॉ. श्रेयांश पांडेय, ज्योति पांडेय, स्मिता फिलिप आदि मौजूद रहीं।