फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने जाना स्वस्थ रहने का ज्ञान, करेंगी अपनों को सुजान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सेंट चेंबर्स मेमोरियल कॉलेज में हेल्थ वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ सीओ सिटी ने बेटियों व अन्य बच्चों को स्वस्थ रहने का ज्ञान दिया।
विज्ञापन

सुबह उठने से लेकर शाम को सोने के पहले कैसे रूटीन वर्क करें, पढ़ाई के साथ शरीर व मन को कैसे स्वस्थ रखें, इसके बारे में लोगों ने राय रखी। बेटियों ने भी जानकारी हासिल कर संकल्प लिया कि वे भी अपने परिजनों व आसपास के लोगों को सुजान बनाएंगी।
सीओ सिटी महावीर सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही हमे आगे बढ़ाने का काम करता है। बेटियों को तो अपनी सेहत के लिए सदैव सर्तक रहना चाहिए। दिनचर्या में समय से उठना और समय से सोने की आदत डाली जानी चाहिए। देर रात तक जागना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक एंटी रोमियो गुरप्रीति कौर ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि हर कार्य का समय तय करें। पढ़ाई के साथ ही खान-पान पर ध्यान रखें। बाहर की चीजों से परहेज करें और मौसमी सब्जियों, दूध, ताजे फल के साथ ही समय से भोजन, नाश्ता करने की आदत डालें।
शिक्षिका शिवानी ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि भोजन के बाद पैदल जरूर चलें। हजार कदम पैदल चलने से भोजन पचेगा और शरीर स्वस्थ होगा। अच्छा और ताजा भोजन करें। भोजन समय से करें और रात में बाएं करवट लेटें।
शिक्षिका लक्ष्मी ने बताया कि अक्सर लोग भोजन के दौरान ही पानी पीते रहते हैं। इससे बचना चाहिए। भोजन करने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
अवध नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनिल सिंह ने बताया कि अक्सर लोग एक सांस में ही पानी का पूरा गिलास खाली कर देते हैं। यह गलत है, पानी को घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है।
सेंट चेंबर्स मेमोरियल कॉलेज की प्रधानाचार्या नलिनी स्वर्णलता रार्बटसन ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है, 20 मिनट तक रोज व्यायाम करने का समय निकालें। काम के साथ ही साथ शरीर को आराम भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें