फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर आयुष्मान यायोजना के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
गोंडा में अंबेडकर चौराहे के निकट आयुष्मान रैली में लोगों को जागरूक करती सरयू प्रसाद कन्या पाठशा? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत व कार्डधारकों को मुकम्मल इलाज मिले इसके लिए प्रशासन भी सचेत हो गया है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना को बीते वर्ष आज ही के दिन देश भर में लागू किया गया था। एक साल बीतने के बावजूद अभी तक केवल 50 हजार लोगों का ही कार्ड बन सका है, जबकि जिले में दो लाख से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ना है। सोमवार को आयुष्मान योजना से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर एक जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों बीपीएल कार्ड धारकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अंतर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद में कुल 2 लाख 5 हजार 735 लोगों को लाभान्वित किया जाना है। जिसके सापेक्ष 50449 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3787 लोगों ने इस योजना का लाभ प्राप्त भी कर लिया है जिनके इलाज के खर्च के रूप में सरकार द्वारा एक करोड़ 80 लाख 87 हजार 600 रुपये वहन किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना से ऐसे गरीब जो महंगे अस्पतालों में इलाज के बारे में सोंच भी नहीं सकते थे, आज उनका इलाज सरकार अपने खर्च पर करवा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मरीज को भर्ती करने से लेकर दवा, जांच इत्यादि निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद गोंडा में यह सुविधा जिला अस्पताल व महिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल अस्पताल, गायत्री अस्पताल, अवध हॉस्पिटल, आरएन पांडेय हॉस्पिटल, आशादेव मेमोरियल हास्पिटल, कृृष्णा हास्पिटल तथा रेलवे हास्पिटल में उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने गोल्डेन कार्ड बनवाने के बारे में बताया कि सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है, जबकि कॉमन सर्विस सेंटरों पर 30 रुपये शुल्क देकर भी गोल्डेन कार्ड बनवाए जा सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, आयुष्मान भारत योजना प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें