फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेधावियों के सपनों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से मिल रही उड़ान

Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2023-24 की छात्रवृत्ति परीक्षा में गणेश पांडेय को मिली थी सफलता
विज्ञापन

पहली बार परीक्षा देने का मिला अवसर, छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई में मिल रही है सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। प्रतिभावान छात्रों के सपने पूरे होने में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मददगार बन रही है। उनके सपनों को उड़ान मिल रही है। छात्रवृत्ति के लिए साल 2023-24 की छात्रवृत्ति परीक्षा में गोंडा जिले के परसपुर में सेमरी गांव निवासी गणेश पांडेय को सफलता मिली थी। अब वह पढ़ाई पूरी कर सपनों को पूरा करने में जुटे हैं।
10वीं में पढ़ाई के दौरान गणेश ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा साल 2023 में दी थी। सफल होने के बाद वर्ष 2024 में छात्रवृत्ति के रूप में 50 हजार रुपये मिले। गणेश का कहना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में पहली बार उन्हें पहली बार प्रतियोगी परीक्षा देने का मौका मिला। यह उसके जीवन के लिए सबसे बड़ी बात थी। इसके बाद सफलता मिलने पर पूरे परिवार को खुशी मिली। अब 11वीं की पढ़ाई कर रहे हैं और यूपीएससी की परीक्षा में बैठने का लक्ष्य तय किया है। छात्रवृत्ति से पढ़ाई में आ रही आर्थिक बाधा दूर हुई, इससे पढ़ाई में विशेष सुविधा मिल रही है। निजी विद्यालय के शिक्षक पिता संतोष कुमार पांडेय व गृहणी मां मालती पांडेय को जहां बेटे पर नाज है, वहीं उनकी बहनें शिवानी और शिवांशी को भी भाई से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के केबल 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही छात्र पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। 8वीं और 12वीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कोई भी दस्तावेज एक एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट प्रदान की गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


आवेदन के लिए ये हैं लिंक

foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul- maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें