फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 80 करोड़ की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। हलधरमऊ विकास क्षेत्र के 61 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक में अस्सी करोड़ तीस लाख रुपये का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया है।
विज्ञापन

हलधरमऊ विकास क्षेत्र मुख्यालय पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सोन प्रसाद ने किया। बैठक में मनरेगा योजना से साठ करोड़, 15वें वित्त योजना से बीस करोड़, राज्य वित्त योजना से तीस लाख समेत कुल अस्सी करोड़ तीस लाख रुपए का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे विकास क्षेत्र की 61 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य कराए जाएंगे।
क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने परसा गोडरी में निर्मल नीर परियोजना से बनी पानी टँकी के पाइप फट जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम निधि से ठीक करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मनरेगा योजना, स्वत: रोजगार योजना, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, इंडिया मार्का हैंड पंप, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा, आंगनबाड़ी, नि: शुल्क बोरिंग, समेत बारह विंदु के एजेंडे पर विंदुवार इस बैठक में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ राजू ओझा ने किया। भाजपा विधायक बावन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राम आज्ञा मौर्य, एल डी बी बैंक के अध्यक्ष मनोहर नाथ लल्लू तिवारी, तिरपन सिंह, पूर्व प्रधान राम मूर्ति सिंह,पूर्व प्रधान धर्म पाल सिंह,प्रधान प्रतिनिधि भुल भुलिया राकेश सिंह, प्रतिनिधि कैथोला राकेश मिश्रा, प्रधान बालपुर परमात्मा दीन साहू, प्रधान प्रतिनिधि हड़ियागाड़ा रमेश सिंह, प्रधान बटौरा लोहांगी राम कुमार मिश्रा, प्रधान कपूरपुर रामनाथ दुबे, प्रधान छिटनापुर नवनीत कुमार शुक्ला बब्लू,राम उजागर ओझा, रामपाल शुक्ला समेत सैकड़ों प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें